Daily Horoscope
✕

क्‍या है ‘जीरो माइल’... आखि‍र क्‍यों कहा जाता है नागपुर को भारत का केंद्र?

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (17:09 IST)
देश के सबसे अच्‍छे संतरों की बात हो तो सबसे पहले महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर का नाम जेहन में आता है। यह शहर एक मिली-जुली तहजीब के लि‍ए भी जाना जाता है। यहां राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का मुख्‍यालय है तो वहीं हजरत ताजुद्दीन बाबा की प्रसिद्ध दरगाह भी है। वहीं शहर के एक मुहाने पर बौद्ध धर्म और इसके अनुयायि‍यों का प्रतीक स्‍मारक दीक्षा भूमि भी है।

कई खूबसूरत झीलों से घि‍रे इस शहर के आसपास वाले इलाके में फैला वनक्षेत्र शेर और उनके प्रजनन के लिए सुरक्षि‍त माना जाता है। इसलिए नागपुर को टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।

इतनी खूबि‍यों के अलावा नागपुर ‘जीरो माइल’ के लिए भी जाना जाता है। जीरो माइल यानी शून्‍य मील का पत्‍थर। कहा जाता है कि नागपुर भारत के बि‍ल्‍कुल मध्य में स्‍थि‍त है, इसलिए यहां जीरो माइल यानी शून्य मील का पत्थर लगाया गया है।

दरअसल, जब अंग्रेजों ने भारत को अलग-अलग स्‍टेट में विभाजित किया तो इस विभाजन के बाद नागपुर को पूरे देशभर का केंद्र माना गया था, इसलिए यहां एक पत्‍थर स्‍थापित किया गया था जिसे ‘जीरो माइल’ कहा गया।
पुरातत्‍वि‍क भाषा में इसे समझे तो नागपुर में जिस जगह पर जीरो माइल लगाया गया है वो भारत का भौगोलिक केंद्र है। इस सेंटर का उपयोग नागपुर से दूसरे राज्‍यों की दूरी को नापने के लिए भी किया जाता था।

हालांकि इस पहचान के साथ अब कुछ विवाद भी जुड़ गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत विभाजन होने और पाकिस्‍तान बनने के बाद नागपुर भारत का केंद्र नहीं रहा है। उन रि‍पोर्ट के मुताबि‍क भारत के केंद्र अब मध्‍यप्रदेश के एक छोटे से गांव में आ गया है, यह गांव मध्‍यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा से करीब 40 किमी दूर करैन्‍दी में है। हालांकि यह सब रिपोर्ट के हवाले से ही कहा गया है, वेबदुनिया इस दावे की पुष्‍ट‍ि नहीं करती हैं।


जीरो माइल के बारें में कुछ खास बातें
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

अगला लेख