sundarkand
✕

पहले उसने हत्‍या की, फि‍र दिल निकाला और परिजनों को खाने में परोस दिया!

Updated: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (12:45 IST)
अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक आरोपी ने पहले एक शख्‍स की हत्‍या की, उसके बाद उसके दिल को निकालकर उस मृतक के परिवार के लोगों को ही खि‍लाने की कोशि‍श की।

अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा में ट्रिपल मर्डर के एक आरोपी ने मृतक के शरीर को काटकर उससे दिल निकाल लिया और फिर उसे आलू के साथ भूनकर उसके ही परिजनों को शिकार बनाने से पहले परोस दिया।

ओक्लाहोमा सिटी न्यूज 4 टीवी और ओकलहोमन समाचार पत्र के मुताबिक लॉरेंस पॉल एंडरसन नामक आरोपी ने पहले तो अपने पड़ोसी की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी फिर उसके शरीर से अंगों को काटकर हटा दिया।

जांचकर्ताओं ने मंगलवार को चिकाशा में ग्रैडी काउंटी कोर्ट को बताया कि इसके बाद कथित तौर पर मर्डर के आरोपी ने मृतक के दिल को पकाकर उसके ही अंकल-आंटी को परोसने की कोशिश की। उसके बाद एंडरसन ने कथित रूप से उस अंकल और उनकी चार साल की पोती की  9 फरवरी को घर में ही हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अदालत में पेश किए गए सर्च वारंट में लिखा, ‘उसने अपने परिवार को राक्षसों से छुड़ाने के लिए मृतक का दिल आलू के साथ पका कर उसके ही परिजनों को खिलाने की कोशिश की’

एंडरसन, जिसका एक लंबे समय से गिरफ्तारी का रिकॉर्ड रहा है, ठीक एक हफ्ते पहले ही जेल से रिहा होकर आया था। ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने उसे तय समय से पहले ही रिहा कर दिया था। उसे 2017 में ड्रग के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को एंडरसन ने कोर्ट में हत्या की बात कबूल कर ली है।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख