shradh paksha
✕

जानिए भारत में समोसे की एंट्री का दिलचस्प इतिहास, कैसे और कहां से आया है समोसा

देश के हर गली नुक्कड़ पर नाश्ते की दुकानों के बेताज बादशाह समोसे की अनोखी यात्रा

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (17:00 IST)
Samosa

Samosa Histry in India : समोसा भारत का एक ऐसा लोकप्रिय नाश्ता है जो आपको अमूमन हर शहर, कस्बे और गांव में आसानी से मिल जाएगा। समोसे की ख्याति भारत में ही नहीं विदेशों में भी है। अपने कुरकुरेपन और स्वादिष्ट मसाले के लिए मशहूर समोसा हर आयु वर्ग का चहीता है। आज भी जब घर पर मेहमान आए, तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहला खयाल समोसा सर्व करने का ही आता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पसंदीदा स्नैक समोसा भारत नहीं बल्कि विदेशी धरती की देन है! यह सुनकर आप भले ही आश्चर्य में पड़ जाएं मगर हकीकत यही है कि हमारे देश में नाश्ते का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाने वाला समोसा दरअसल मध्य पूर्व से भारत आया है। आज इस आलेख में हम आपको समोसे के दिलचस्प इतिहास (How Samosa Came To India) से परिचित करवाते हैं। ALSO READ: नाश्ते में उबालकर खाएं हरा चना, एनर्जी से भर जाएगा शरीर! जानिए 5 बेहतरीन फायदे



समोसे का मध्य पूर्व से भारत तक का सफर
समोसा की उत्पत्ति 10वीं शताब्दी से पहले मध्य पूर्व में मानी जाती है। समोसा शब्द फारसी शब्द 'सम्मोकसा' से बना है। ईरानी व्यंजन 'संबुश्क' (sanbushk) ही भारत में आकर 'समोसा' हुआ। 

समोसे के तिकोने आकार के पीछे कोई खास वजह तो नहीं है, लेकिन हो सकता  है कि यह ईरान और मिडिल इस्ट की संस्कृति से प्रभावित हो। पहली बार 11वीं सदी के इतिहासकार अबुल-फजल बेहाकी की रचनाओं में समोसे की तरह के नमकीन व्यंजन का जिक्र मिलता है, जिसे कीमे और मावे की फिलिंग से तैयार किया जाता था।

माना जाता है कि समोसा 13वीं से 14वीं शताब्दी के बीच भारत आया और फिर इसका स्वाद यहां के लोगों को इतना पसंद आया कि देखते ही देखते ये लोगों के चाय-नाश्ते का साथी बन गया। आइए विस्तार से जानते हैं इस चटपटे और स्वादिष्ट व्यंजन का दिलचस्प इतिहास (Samosa History)।

ऐसे हुआ समोसे का भारतीयकरण
भारत आने के बाद समोसे के मूल स्वरुप में काफी बदलाव आया। भारत आने पर समोसे में भारतीय मसालों का समावेश हुआ। भारत में आलू की फसल ज्यादा होने के कारण समोसे में स्टफिंग के लिए आलू का इस्तेमाल किया जाने लगा और इस तरह यह भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता बन गया।
आज बाजार में समोसे की कई वैराइटी उपलब्ध हैं जिन्हें मसलों और स्टाफिंग में बदलाव करके तैयार किया जाता है। वैसे तो समोसा पूरे देश में धनिया-पुदीने या इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। लेकिन कहीं-कहीं ये दही या मठे के साथ भी सर्व किया जाता है।



और कौन-से समोसे हैं प्रचलित
मटर समोसा
सबसे आम और मशहूर समोसा, आलू के बाद मटर समोसा ही है। मटर की फिलिंग वाला ये समोसा उबले हुए मटर और मसाले डालकर बनाया जाता है। खट्टी-मिट्ठी चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

पनीर समोसा
पनीर की फिलिंग से भरा हुआ यह समोसा, काफी स्वादिष्ट होता है। पनीर को मैश करके प्याज और मसालों को मिलाकर यह समोसा बनाया जाता है। पनीर लवर के लिए यह समोसा काफी एक्साइटिंग हो सकता है।

पिज्जा समोसा
इस समोसे को खाकर आप पिज्जा का आनंद ले सकते हैं। इस समोसे को  खाते समय भी आपको इस फ्यूजन का एहसास होगा।

चॉकलेट समोसा
चॉकलेट समोसा हो सकता है कुछ लोगों को थोड़ा अजीब लगे कि समोसे में चॉकलेट कैसे फिल हो सकता है। लेकिन, हम आपको बताना चाहते हैं कि इस स्वीट लवर्स को यह समोसा काफी पसंद आ सकता है क्योंकि इसमें मेल्ट हुई चॉकलेट आपके मुंह में घुलते ही आपके टेस्ट बड्स को काफी अलग एक्सपीरिएंस देगी।

मावा समोसा
मावे की मिठाई सुनी होगी लेकिन क्या कभी मावे का समोसा सुना है? अगर नहीं तो आज जान लीजिए। मावे का समोसा भी बनाया जाता है। इस समोसे में मावे के साथ, ड्राई फ्रूट्स और केसर को मिलाया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख