बस ने ऑटो चालक को टक्कर मारी
एबी रोड पर तेज गति से जा रही बस ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। चालक को घायल हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार चालक का नाम बालकृष्ण (60) है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ऑटो एमपी 09 सीए-2781 लेकर व्हाइट चर्च चौराहे से जा रहा था कि तेज गति से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। -नप्र

