suvichar

इंदौर में Zomato फूड डिलीवरी बॉय की हत्या, वारदात से पहले बदमाशों ने की लूट की कोशिश

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (17:03 IST)
इंदौर (मध्‍यप्रदेश)। इंदौर में 3 अज्ञात लुटेरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के कर्मचारी की देर रात एक सुनसान और अंधेरे इलाके में चाकू से वार कर हत्या कर दी।कर्मचारी पर चाकू से किए गए घातक वार के मद्देनजर इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि हत्या का मकसद लूट के अलावा कुछ और तो नहीं था?

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त जोमैटो कर्मचारी एक ग्राहक को खाने का पार्सल देने जा रहा था। बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि खाने के पार्सल को ग्राहक तक पहुंचाने जा रहे जोमेटौ कर्मचारी सुनील वर्मा (20) की मोटरसाइकल तीन अज्ञात आरोपियों ने गुरुवार देर रात एक सुनसान और अंधेरे इलाके में रुकवाई और उनसे धन की मांग की।

उन्होंने बताया कि वर्मा के विरोध पर आरोपियों ने उन पर चाकू से करीब 5 घातक वार किए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सोनी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर मृतक का जोमैटो कम्पनी का बैग, कैप और अन्य सामान मिला है तथा अभी स्पष्ट नहीं है कि हमलावर उससे कितनी रकम लूट कर ले गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि वर्मा के बैग का एक हिस्सा टूटा मिला है जिससे पता चलता है कि बैग छीन रहे हत्यारों से उन्होंने संघर्ष किया था। सोनी ने बताया कि पुलिस को वर्मा के हत्यारों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि जोमैटो कर्मचारी पर चाकू से किए गए घातक वार के मद्देनजर इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि हत्या का मकसद लूट के अलावा कुछ और तो नहीं था?(भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख