dipawali
✕

इंदौर में 6 बदमाशों ने की युवा व्यापारी की हत्या

Updated: बुधवार, 10 मई 2023 (12:21 IST)
Indore Crime News: इंदौर। आपसी रंजिश को लेकर 6 बदमाशों ने सरेराह सुखलिया में एक युवा कपड़ा कारोबारी (cloth merchant) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। कारोबारी ने अपने दोस्त को फोन कर जानकारी दे दी थी कि उसकी हत्या के लिए बदमाश घूम रहे हैं, घर से मत निकलना। तभी कारोबारी व बदमाशों का आमना-सामना होने पर गुंडों ने उसे चाकुओं से गोद डाला।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के अनुसार अलग-अलग बाइक पर आए 6 बदमाशों ने मंगलवार शाम मेन रोड पर पानी की टंकी के पास निखिल पिता विनायक खलसे (30) की एक शोरूम में घुसकर हत्या कर दी। निखिल का मारुति चौक पर कपड़े का कारोबार है। गुंडे निखिल के दोस्त उदय ठाकुर की हत्या के लिए आए थे। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
एक अन्य घटना में आजाद नगर क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की सीने में कैंची मारकर हत्या कर दी। इन दोनों भाइयों में पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने छोटे भाई सुमीत खत्री पर बड़े भाई मनोज की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अगला लेख