dipawali
✕

'पद्मावत' में खिलजी से भिड़े इंदौर के पहलवान दीपक शर्मा

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (18:47 IST)
इंदौर। राजनीति और विरोध प्रदर्शन का अखाड़ा बन चुकी संजय लीला भंसाली निर्मित फिल्म 'पद्मावत' में 'मध्य प्रदेश केसरी' और 'इंदौर केसरी' का खिताब जीतने वाले पूर्व पहलवान दीपक शर्मा क्रूरता के पर्याय अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ लड़ते नजर आए हैं।
 
 
दीपक ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में एक पहलवान की भूमिका निभाई है। दीपक फिल्म में एक गुलाम के किरदार में हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार, इस इंदौरी पहलवान को कबीले के सुल्‍तान यानी क्रूरता के नाम से पहचाने जाने वाले अलाउद्दीन खिलजी से मुकाबला करना होता है।
 
 
अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह से इस इंदौरी पहलवान ने जोरदार कुश्ती का मुकाबला खेला। इसके लिए उत्तर-पश्चिमी भारत और अफगानिस्तान के दिखने वाले क्षेत्र का सेट तैयार किया गया। रेतीले एरिए को कुश्ती का मैदान बनाया गया जहां दीपक और अलाउद्दीन खिलजी बने अभिनेता रणवीर ने कुश्ती अभ्यास किया। दो मिनट के कुश्ती सीन को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाने के लिए 30 दिन का अभ्यास किया गया।
मशहूर फिल्म 'दंगल'  में आमिर खान के कोच बने इंदौर के अर्जुन अवॉर्डी पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई ने फिल्म में कुश्ती के लिए कोरियोग्राफी, कुश्ती सीन की संरचना और कुश्ती सिखाने का कार्य किया। गौरतलब है कि कृपाशंकर आमिर खान अभिनीत, निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित 'दंगल' फिल्म के लिए आमिर खान और अन्य कलाकारों को भी कुश्ती के गुर सिखा चुके हैं। इस दृश्य के लिए रणवीर सिंह को कड़े कुश्ती प्रशिक्षण सत्र से गुजरना पड़ा था।
 
 
बॉलीवुड में आजकल कुश्ती नया क्रेज बन गया है। दिसंबर 2016 में आमिर खान स्टारर कुश्ती पर बनी फिल्म 'दंगल' ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ ड़ाले। बॉलीवुड फिल्मों में कुश्ती खेल का विशेष महत्व बन गया है। दंगल और सुल्तान फिल्म के पहले कुश्ती के नाम पर कुछ भी दिखा दिया करते थे, लेकिन दंगल और सुल्‍तान की सफलता के बाद हर फिल्म निर्माता कुश्ती को यथायोग्य पर्दे पर पेश करना चाहता है।
स्क्रिप्ट में होने के बावजूद कुश्ती दृश्यों को स्थान देना कुश्ती खेल की लोकप्रियता को दर्शाता है और इसके लिए एक्सपर्ट से कुश्ती की ट्रेनिंग भी ली जाती है। संजय लीला भंसारी निर्मित फ़िल्म पद्मावत में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां दो मिनट के कुश्ती सीन को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाने का काम किया गया है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

अगला लेख