सम्बंधित जानकारी
- 'स्वच्छ भारत अभियान' में अव्वल इंदौर पुरस्कृत
- गोल्डन ग्लोब्स में मेयर्स ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, काले कपड़ों में पहुंचे सितारे
- इस्तीफे की अफवाह से हैदराबाद के महापौर नाराज, बोले...
- अमेरिका में होबोकेन शहर के पहले सिख मेयर बने रवीन्द्र भल्ला
- भारी सुरक्षा के बीच न्यूयॉर्क शहर मैराथन के लिए तैयार
बाल-बाल बचीं इंदौर की महापौर
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शहर महापौर और इंदौर विधानसभा-4 की विधायक मालिनी गौड़ की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गईं। गौड़ सकुशल है।
पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने बताया कि एकात्म यात्रा में शामिल होने इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को इंदौर विमानतल तक छोड़ महापौर कल रात अपने निजी निवास लौट रही थीं।
इसी दौरान कार के चालक की सूझ-बूझ से उनकी कार सामने से तेज गति से आ रही एक बस से टकराने से बच गई। इस मामले में पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस जब्त कर ली है।
