biodatamaker

Indore : महू जेल में शख्‍स की हुई जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, जेल विभाग ने दिए जांच के आदेश

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (00:24 IST)
Mhow Indore MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित उप जेल में एक अज्ञात व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल विभाग ने शुक्रवार को जांच का आदेश दिया। जेल अधीक्षक ने हालांकि कहा कि घटना का वीडियो पुराना है, लेकिन जांच के जरिए पता लगाया जाएगा कि मारपीट में शामिल शामिल लोग कौन हैं और पीड़ित व्यक्ति को क्यों पीटा जा रहा था? मामले की जांच के तहत जेल के बंदियों और उनके परिजनों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे। विस्तृत जांच के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।
 
विभाग की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंदौर के केंद्रीय जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया, हमने सोशल मीडिया पर महू के उप जेल के तेजी से प्रसारित वीडियो का संज्ञान लिया है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
ALSO READ: इंदौर के सब इंस्‍पेक्‍टर की पिटाई करने वालों का पुलिस ने किया इलाज, टूटे हाथ-पैर, निकाला जुलूस
सोनकर ने बताया कि जेल विभाग के महानिदेशक जीपी सिंह के निर्देशों पर इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया,मुझे पता चला है कि इस मामले में जेल मुख्यालय ने उप जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित करने का फैसला किया है। हालांकि मुझे उनके निलंबन का आदेश अब तक नहीं मिला है।
ALSO READ: Gujarat : भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार
जेल अधीक्षक ने हालांकि कहा कि घटना का वीडियो पुराना है, लेकिन जांच के जरिए पता लगाया जाएगा कि मारपीट में शामिल शामिल लोग कौन हैं और पीड़ित व्यक्ति को क्यों पीटा जा रहा था? सोनकर ने बताया कि मामले की जांच के तहत जेल के बंदियों और उनके परिजनों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

अगला लेख