dharma sangrah

उज्जैन-इंदौर मार्ग पर बस की टक्कर से दो गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंका

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (15:05 IST)
उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर पंथपिपलाई और रामवासा गांव के बीच एक हादसा हो गया। इंदौर से आ रही यात्री बस ने सड़क पार कर रही दो गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। नाराज ग्रामीणों को देख बस का चालक बस को छोड़ कर भाग गया।

अच्‍छा तो यह रहा कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

आपको बता दे कि पांच महीने पहले शुक्ला ब्रदर्स की बस ने टक्कर मारकर एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की भी जान ले ली थी। इसके अलावा अरविंद हॉस्पिटल के पास भी तेज गति से बस चलाई जाने पर नाराज लोगों ने बस के चालक के साथ मारपीट की थी और बस में तोड़फोड़ कर दी थी। इंदौर में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला के परिवार से जुड़ी बसें इंदौर उज्जैन रूट पर संचालित होती है। ज्यादातर बसों पर गोलू भी लिखा होता है। इस बस सर्विस के बारे में कई बार शिकायत हो चुकी है, लेकिन इसके चालक अंधाधुंध गति से बसों को चलाते हैं।

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख