1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Sia did a case study before killing Ketan

केतन की हत्या से पहले सिया ने की केस स्‍टडी, वारदात के पहले पढ़ी थी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्‍याकांड की खबरें

siya ketan chetan
पुलिस जांच में पुणे के केतन अग्रवाल हत्‍याकांड में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। इस हत्‍याकांड की आरोपी सिया गोयल ने वारदात के पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्‍याकांड की खबरें पढी थीं। उसके मोबाइल की जांच के बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है। यह खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है। हालांकि इस मामले में फिलहाल लगातार जांच चल रही है।

ताकि सोनम जैसी गलती न हो : पुणे की सिया गोयल ने केतन अग्रवाल की हत्या ठंडे दिमाग और पूरी प्लानिंग के साथ की थी। हत्या से पहले उसने गूगल पर राजा रघुवंशी केस सर्च किया और उसे पूरा पढ़ा, ताकि जो गलती सोनम ने की, वह उसे न दोहराए। लेकिन पुलिस ने उसे भी केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोनम और सिया की हत्या के तरीके में भी समानता है। सोनम ने भी हत्या के बाद राजा के शव को खाई में फेंका था और सिया ने सीधे धक्का देकर हत्या को हादसा बताने की कोशिश की।

दरअसल, सिया ने राजा रघुवंशी केस से सबक लेकर हत्या की प्लानिंग को और ज्यादा सावधानी से पूरा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब सिया के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री देखी तो पता चला कि उसने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में पूरी जानकारी ली थी। सिया ने यह भी जाना था कि पुलिस की गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपियों से मारपीट होती है या नहीं।

पुलिस जुटा रही डिजिटल सबूत : बता दें कि पुणे पुलिस केतन अग्रवाल मर्डर केस में डिजिटल सबूत भी जुटा रही है। इस दौरान राजा रघुवंशी केस के बारे में सिया द्वारा जानकारी जुटाए जाने का पता चला। इस मामले में राजा रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि सोनम ने जिस तरीके से राजा की हत्या की थी, सिया ने भी उसी प्लानिंग को अपनाया और पहाड़ों पर केतन को घुमाने ले गई थी।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें