सम्बंधित जानकारी
- फ्रांस में नहीं लगेगा LockDown, कोरोना से जंग में बूस्टर डोज बना हथियार
- Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 390 दर्ज
- Weather Update: तमिलनाडु और केरल में हुई वर्षा, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना
- नए कोविड स्ट्रेन ने डराया, ब्रिटेन ने 6 दक्षिण अफ्रीकी देशों की उड़ान पर लगाया प्रतिबंध
- भारत: कुल प्रजनन दर देशभर में घटकर 2 रह गई
बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेत्री को लूटा, 6 KM तक किया बदमाश का पीछा, नहीं मिला मददगार
इंदौर। इंदौर में एक टीवी अभिनेत्री को लूटने का मामला सामने आया है। एमवाय अस्पताल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाश ने एक टीवी अभिनेत्री को लूट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालदा के पवनपुरी कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय टीवी अभिनेत्री पूनम पुत्री चंदनसिंह यादव ने बताया कि वह मुंबई में टीवी धारावाहिक में काम करती है। बहुत से धार्मिक व धारावाहिक में उसने काम किया है। वह मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से अरबिंदो अस्पताल में भर्ती मां का ऑपरेशन करवाकर स्कूटर से जब घर लौट रही थी तो बाइक सवार बदमाश ने उसे लूट लिया। लूट के बाद अभिनेत्री ने बदमाश का 6 किमी तक पीछा भी किया और लोगों को आवाज भी लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
इस वारदात के बाद वह संयोगितागंज थाने पहुंची। वह काफी घबरा गई थी और थाने पहुंचते ही बेहोश हो गई। पुलिस ने पानी पिलाकर वारदात की जानकारी ली। इसके बाद आवेदन लेकर बुधवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को बदमाश के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।
