Daily Horoscope
✕

इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, क्‍या है ऑपरेशन सिंदूर कनेक्‍शन?

Updated: शनिवार, 10 मई 2025 (14:12 IST)
इंदौर के स्टेडिम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक मेल में यह धमकी दी गई। उसमें लिखा था कि-अपनी सरकार को समझा लो, पाकिस्तान के स्लीपर सेल देशभर में है। आपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है, हालांकि मेल में किसी स्टेडियम का नाम से उल्लेख नहीं किया गया था

आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ रहे देश के तनाव के बीच फिर से इंदौर में धमकी भरे ई मेल आने लगे है। पहले इंदौर के दो स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बार होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने का ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव को आया।

क्‍या लिखा है ईमेल में ईमेल में लिखा गया है— आपके होलकर स्टेडियम में बम विस्फोट होगा। इसके बाद एमपीसीए ने पुलिस को सूचना दी। बस निरोधक दस्ते और तुकोगंज पुलिस ने स्टेडियम में जाकर जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। धमकी फर्जी साबित हुई। अब पुलिस पता लगा रही है कि ईमेल किसने भेजा था। प्राप्त हुए ईमेल में पाकिस्तान से जुड़ी बातें भी लिखी थी।

क्‍या है ऑपरेशन सिंदूर कनेक्‍शन : स्टेडिम को उड़ाने के लिए जो ईमेल आया, उसमें लिखा था कि-अपनी सरकार को समझा लो, पाकिस्तान के स्लीपर सेल देशभर में है। आपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है, हालांकि मेल में किसी स्टेडियम का नाम से उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन एमपीसीए का मुख्यालय इंदौर में है। इस कारण होलकर स्टेडियम की जांच की गई।

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई : पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस की साइबर सेल भी इसकी जांच कर रही है। इंदौर में इससे पहले दो स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा सालभर में आठ बार इंदौर एयरपोर्ट और विमान में बम रखे होने की धमकी भी मिल चुकी है। उधर इंदौर में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

75 जिलों में 4329 शाखाओं के साथ उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

अगला लेख