1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MPL will start in Indore from May 27, women league will also start

इंदौर में 27 मई से शुरू होगा MPL, महिला लीग भी शुरू

madhya pradesh cricket league hindi news
मध्यप्रदेश टी20 लीग का दूसरा सत्र 27 मई से शुरू होगा और पहली बार महिला लीग भी शुरू की जा रही है ।
 
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में ग्वालियर डिविजन क्रिकेट संघ (जीडीसीए) द्वारा आयोजित एमपीएल में इस साल पुरूष वर्ग में दो नई टीमें बुंदेलखंड और चम्बल नजर आएंगी।
 
जीडीसीए उपाध्यक्ष महाआर्यमन राव सिंधिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ एमपीएल 27 मई से इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर शुरू होगी। इस बार महिला क्रिकेट लीग भी शुरू की जा रही है। इसमें तीन टीमें होंगी जिनमें से एक भोपाल से ह ।’’
 
पुरूष टीमें : ग्वालियर चीतास, भोपाल लेपर्डस, जबलपुर रॉयल लायंस, रीवा जागुआर्स, इंदौर पिंक पैंथर्स, चम्बल घरियाल्स, बुंदेलखंड बुल्स।
 
महिला टीमें : चम्बल घड़ियाल्स, भोपाल वोल्व्स , बुंदेलखंड बुल्स।  (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
Pakistan Super League पूरी तरह शिफ्ट हुआ संयुक्त अरब अमीरात में