dharma sangrah

दूसरी क्‍लास की बच्‍ची को टीचर ने ऐसा थप्‍पड मारा कि आंख का रेटिना ही डैमेज हो गया, परिजन ने की पुलिस में शिकायत

Updated: सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 (12:54 IST)
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा को स्कूल टीचर ने ऐसा थप्पड़ मारा कि उसकी आंख का रेटिना डैमेज हो गया। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई और आंख से दिखाई देना भी बंद हो गया। पीड़िता दूसरी कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि टीचर की पिटाई से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसके बाद बच्ची की आंख का ऑपरेशन करवाना पड़ा।

बच्‍ची के परिजन ने टीचर की शिकायत तेजाजी नगर थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची क्लास में मस्ती कर रही थी। जिसके बाद टीचर ने उसे थप्पड़ मार दिया था।

टीचर ने मारा थप्पड़, आंख डैमेज : मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि रालामंडल स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बालिका के परिजन की शिकायत पर स्कूल की महिला टीचर करिश्मा के खिलाफ पास्को एक्ट और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। परिजन का आरोप है कि शनिवार को स्कूल में टीचर ने छात्रा को इतना तेज थप्पड़ मारा की उसकी आंख पर भी इसका असर हुआ। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि ऑपरेशन के बाद बच्ची की आंख की रोशनी वापस आ गई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख