• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Arjun Bijlani Hospitalised After Severe Stomach Pain Undergo emergency surgery
Last Modified: शनिवार, 9 मार्च 2024 (12:36 IST)

अर्जुन बिजलानी की तबीयत हुई खराब, एक्टर को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ

Arjun Bijlani admitted to hospital
Arjun Bijlani Hospitalised : टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अर्जुन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन बिजलानी ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
तस्वीर में अर्जुन बिजलानी के हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है। इस तस्वीर में एक्टर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने लिखा, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। 
 
बताया जा रहा है कि एक्टर को पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन को अपेंडिसाइटिस की वजह से पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया। 9 मार्च को अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है।  
 
अर्जुन बिजलानी कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपनी होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। अर्जुन इन दिनों सीरियल 'प्यार का पहला अध्याय : शिव शक्ति' में नजर आ रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अदा शर्मा की बस्तर : द नक्सल स्टोरी का दमदार प्रोमो रिलीज, दिखी नक्सलियों और उनके समर्थकों की हकीकत