suvichar

Indore में फ्रूट ड्रिंक के 2 कारखाने कराए बंद, जानिए क्‍या है मामला...

Updated: शनिवार, 23 मार्च 2024 (01:31 IST)
The administration closed two factories making fruit drinks in Indore : इंदौर में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करके फ्रूट ड्रिंक बनाने वाले 2 कारखानों को प्रशासन ने शुक्रवार को अस्थाई रूप से बंद करा दिया। ड्रिंक में कृत्रिम मिठास का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन इसका उल्लेख लेबल पर नहीं किया गया था। सीधे ट्यूबवेल के पानी से ड्रिंक बनाया जा रहा था।
ALSO READ: चीज़ कर रहा लाखों इंदौरियों की हेल्‍थ का कबाड़ा, नकली चीज़ बांट रहा पेट, फेफड़ों और दिल की बीमारियां
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर की पेनजॉन कॉलोनी के एक कारखाने में बनाए जा रहे फ्रूट ड्रिंक में कृत्रिम मिठास का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन इसका उल्लेख इस पेय पदार्थ के लेबल पर नहीं किया गया था।
ALSO READ: इंदौर में साधु के वेश में बदमाशों ने पुलिसकर्मी की घड़ी और चेन झपटी
अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मणपुरा में चल रहे एक अन्य कारखाने में सीधे ट्यूबवेल के पानी से फ्रूट ड्रिंक बनाया जा रहा था जो मानकों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि कारखाने के संचालक के पास ट्यूबवेल के पानी की परीक्षण रिपोर्ट भी नहीं थी।
ALSO READ: इंदौर बावड़ी हादसा: सालभर बाद 2 आरोपी गिरफ्तार, 36 लोगों की हो गई थी मौत
अधिकारियों ने बताया कि दोनों कारखानों से कच्चा माल जब्त किया गया है और इनमें बनाए जा रहे फ्रूट ड्रिंक के नमूनों को जांच के लिए भोपाल की राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। (भाषा) (File photo) 
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख