सम्बंधित जानकारी
- विधानसभा में गूंजा हरदा ब्लास्ट का मामला, विपक्ष ने सरकार को घेरा, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
- हरदा हादसे की खौफनाक दास्तां, क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी?
- हरदा हादसे में 11 की मौत, 174 घायल, 3 गिरफ्तार, CM मोहन आज घटनास्थल जाएंगे
- Harda blast: कितनों की मौत? एम्बुलेंस चालक बोले- बढ़ सकती है संख्या
- हरदा हादसे पर बोले CM मोहन, दोषियों को नहीं छोड़ेंगे, घायलों का हालचाल जाना, कलेक्टर-कमिश्नर से ली रिपोर्ट
हरदा विस्फोट कांड के बाद इंदौर प्रशासन हुआ सतर्क, 6 पटाखा गोदाम सील
इंदौर। मध्यप्रदेश के हरदा (Harda) में स्थित पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद हरकत में आए इंदौर के जिला प्रशासन (district administration) ने अलग-अलग गड़बड़ियों के कारण पटाखों (firecrackers) के 6 गोदामों को सील कर दिया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि हमने पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग इलाकों में पटाखों के 6 गोदाम सील कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक पटाखा गोदाम रिहायशी क्षेत्र में था जबकि अन्य गोदामों में स्वीकृत सीमा से ज्यादा पटाखों का भंडारण पाया गया और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। हरदा के पटाखा कारखाने में मंगलवार को भीषण विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई और 200 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
