suvichar

लंबी खींचतान के बाद सुमित मिश्रा इंदौर BJP शहर अध्‍यक्ष, श्रवण सिंह चावड़ा को ग्रामीण की कमान

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (13:32 IST)
लंबे इंतजार और खींचतान के बाद भाजपा ने शहर अध्‍यक्ष और ग्रामीण अध्‍यक्ष तय कर के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सुमित मिश्रा को इंदौर शहर अध्‍यक्ष बनाया है। जबकि श्रवण सिंह चावडा को ग्रामीण अध्‍यक्ष की कमान सौंपी है।

बता दें कि राजनीति, चुनाव और जातिगत समीकरण के आधार पर इंदौर बहुत महत्‍वपूर्ण है। ऐसे में यहां शहर और ग्रामीण अध्यक्षों के नामों के फैसले में इतना वक्‍त लग गया। हालांकि इस देरी के पीछे राजनीतिक खींचतान भी बताई जा रही है। इंदौर विधानसभा की सभी नौ सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों में भी इंदौर को देशभर के दूसरे क्षेत्रों से ज्‍यादा वोट मिले थे। ऐसे में यहां संगठन के लिए शहर और ग्रामीण अध्‍यक्षों के नामों को तय करना एक चुनौतीभरा काम था। हालांकि प्रदेश अध्‍यक्ष को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए अभी भी इंदौर में रस्‍साकशी का माहौल है।

मंत्री विजयवर्गीय-सिलावट में तकरार : बता दें कि संगठन की कई कोशिशों के बावजूद इंदौर के जिला अध्यक्षों के (BJP District President) पदों को लेकर उठापटक चल रही थी। इंदौर ग्रामीण में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Minister Kailash Vijayvargiya) चिंटू वर्मा के नाम पर अड़े हुए थे। तो सिंधिया गुट के मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silavat) अंतर दयाल के नाम की पैरवी कर रहे थे। इसी के अलावा दूसरा पेंच ये भी है कि कैलाश इंदौर ग्रामीण के साथ-साथ शहर में भी अपना आदमी चाहते थे। लिहाजा यहां पेच इतना फंस चुका था कि कई प्रयासों के बावजूद अंतिम सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि अब भाजपा ने सुमित मिश्रा को इंदौर शहर अध्‍यक्ष बनाया है। जबकि श्रवण सिंह चावडा को ग्रामीण अध्‍यक्ष की कमान सौंपकर सारी राजनीतिक अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

गहराया ब्यूटीशियन की मौत का मामला, लाश ले जाते दिखा कारोबारी, स्टाफ को कहा था बेहोश है, पुलिस ने चेंज किया एंगल

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

अगला लेख