biodatamaker

मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद 8 मरीजों पर दुष्प्रभाव, ऑपरेशन थिएटर सील

Updated: रविवार, 7 अप्रैल 2024 (23:21 IST)
Side effects on 8 patients after cataract surgery : इंदौर के चोइथराम नेत्रालय में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद 8 मरीजों की आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ा। प्रशासन ने ऑपरेशन थिएटर सील करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। अभी यह बताना बहुत मुश्किल है कि मोतियाबिंद की सर्जरी कराने वाले आठों मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  
ALSO READ: चीज़ कर रहा लाखों इंदौरियों की हेल्‍थ का कबाड़ा, नकली चीज़ बांट रहा पेट, फेफड़ों और दिल की बीमारियां
जिला अंधत्व नियंत्रण सोसायटी (DBCS) के प्रबंधक डॉ. प्रदीप गोयल ने बताया कि चोइथराम नेत्रालय में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम (NPSB) के तहत 20 मार्च को 79 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन सरकारी खर्च पर किए गए थे। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग को इनमें से आठ मरीजों की आंखों पर दुष्प्रभाव की जानकारी अस्पताल प्रबंधन के जरिए मिली।
 
जांच के लिए प्रशासन ने की 3 सदस्‍यीय समिति गठित : गोयल ने बताया कि अस्पताल के जिस ऑपरेशन थिएटर में इन मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई थी, उसे सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन मरीजों की आंखों पर दुष्प्रभाव के कारण की जांच के लिए प्रशासन ने 3 सदस्‍यीय समिति गठित की है जिसने अपना काम शुरू कर दिया है।
 
जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी : उन्होंने कहा कि अभी यह बताना बहुत मुश्किल है कि मोतियाबिंद की सर्जरी कराने वाले आठों मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस बीच चोइथराम नेत्रालय का संचालन करने वाले एक स्थानीय ट्रस्ट की प्रबंध समिति के सदस्य अश्चिनी वर्मा ने दावा किया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में अस्पताल के स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
ALSO READ: सस्ती कॉस्मेटिक सर्जरी कराने तुर्की जा रहे विदेशी पर्यटक
उन्होंने कहा कि शिविर में शामिल 8 मरीजों की आंखों में अज्ञात कारण से रिएक्श्न हुआ था और इलाज के बाद सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ये मरीज पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। (भाषा) (File Photo) 
Edited by : Nrapendra gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख