ramcharitmanas

पाकिस्तान में आतंकी हमले, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 12 आतंकी ढेर

Updated: रविवार, 7 अप्रैल 2024 (23:10 IST)
Terrorist attacks in pakistan : पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 2 दिन में हुई आतंकवादी घटनाओं और सुरक्षा अभियानों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित 6 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी मारे गए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की।
 
हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद : पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में 2 घटनाओं में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। ISPR ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में स्थित डेरा इस्माइल खान जिले में कुलाची तहसील के कोट सुल्तान इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान 8 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं।
ALSO READ: पाकिस्तानी नौसेना के बेस पर बलोच चरमपंथियों का हमला, 6 आतंकी ढेर
अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात में शुक्रवार की रात 2 आतंकवादी हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 2 पुलिसकर्मी मारे गए जबकि एक कांस्टेबल घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि डीएसपी ने ईद-उल-फितर के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पेशावर-कराची राजमार्ग पर एक अस्थाई चौकी स्थापित की थी।
ALSO READ: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में मारे गए 6 चीनी नागरिक
गोलीबारी में डीएसपी और कांस्टेबल नसीम गुल की मौत : एक खबर के अनुसार, जब वे चौकी से वापस लौट रहे थे तो मंजीवाला चौक के निकट आतंकवादियों ने पुलिस के वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें डीएसपी और कांस्टेबल नसीम गुल की मौत हो गई। समाचार पत्र ‘डॉन’ की एक खबर के मुताबिक, शुक्रवार की रात सरा दरगा इलाके में एक और हमला हुआ, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने कांस्टेबल सनामत खान पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ALSO READ: पाकिस्तान में 1 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा के नीचे जाने की आशंका, World Bank ने जारी की रिपोर्ट
खबर के मुताबिक, शनिवार को बाजौर जिले की मामुंड तहसील में विस्फोट होने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इसके अनुसार शनिवार रात टैंक जिले में मियां लाल पुलिस चौकी के निकट अज्ञात लोगों ने एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख