1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Seva bharti sanitizer indore

Indore : सेवाभारती ने सफाईकर्मियों को बांटी 2250 सेनेटाइजर की बोतलें

Seva bharti
इंदौर। एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा जमीनी स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे नगर निगम, सेवा सफाई बंधुओं व सेवाकर्मियों को है।

सेवा भारती द्वारा निरंतर सेवाकर्मियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की चिंता की जाती है। इसी क्रम में गत सप्ताह  जेनिथ ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग (सेवा भारती बैनर तले) से इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पॉल को नगर निगम सफाईकर्मियों को 2250 सेनेटाइजर की बोतलें वितरित कीं।
कार्यक्रम में इंदौर विभाग के माननीय संघचालक शैलेन्द्र महाजन, विभाग सह सेवा प्रमुख अशोक अधिकारी, सेवा भारती उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोड़ाना, सह सचिव प्रवीण पांडे एवं जेनिथ ड्रग्स के डायरेक्टर अजय सिंह दासुन्दी उपस्थित रहे। 
प्रतिभा पाल ने सेवा भारती द्वारा कोरोना लॉकडाउन में किए गए कार्यों की सराहना की एवं सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने हेतु आभार माना। महामारी की इस संकट की घड़ी में संघ व सेवा भारती के कार्यकर्ता बंधु
 देशभर में अनेक सेवा प्रकल्प चला रहे हैं। सेवा भारती के कार्यकर्ता  को कोरोना से बचाव के उपाय और कोरोना का टीका लगाने के लिए घर-घर जाकर प्रेरित भी कर रहे हैं।
अगला लेख
CoronaVirus Live Updates : महाराष्‍ट्र में पाबंदी भी बेअसर, कोरोना से 1 दिन में 503 मरीजों की मौत, 68,631 नए केस, दिल्ली, गुजरात में टूटा रिकॉर्ड