sawan somwar

जीप की टक्कर लगने से स्कूल टीचर की मौत, 9 दिन से कोमा में चल रही थी

सिर में गहरी चोट लगी थी

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (09:56 IST)
School teacher's death: जीप की टक्कर लगने से देवास की एक 32 वर्षीय टीचर मोनिका वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा परीक्षा केंद्र जाते हुआ। सिर में चोट लगने से वे 9 दिन से कोमा में चल रही थी। हालत में सुधार भी हुआ था लेकिन सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

ALSO READ: lakhisarai road accident: बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीमा अस्पताल परिसर, देवास निवासी मोनिका शासकीय स्कूल झलारिया में पदस्थ थी। वह बस से आना-जाना करती थी। 19 फरवरी को 10वीं की परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। सुबह पहुंचने में देरी न हो इसलिए मोनिका सुखलिया में रहने वाले अपने मामा के घर रुक गई। सुबह करीब 7.45 बजे वह एक्टिवा लेकर घर से निकल गई। जैसे ही वह रोबोट चौराहे के पास पहुंची, तेज रफ्तार जीप (थार) ने उसे टक्कर मार दी।

ALSO READ: Assam Accident: असम में भीषण सड़क दुर्घटना, बस की ट्रक से टक्कर में 14 लोगों की मौत
 
पुलिस को सूचना शोरूम के गार्ड ने दी : टक्कर एक कार शोरूम के सामने हुई थी। शोरूम के गार्ड ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मोनिका के मोबाइल में इमरजेंसी कॉल में मां का नंबर सेव था। एक युवती ने मां को कॉल कर बताया कि मोनिका घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
 
डॉक्टर ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था : मोनिका के सिर में गहरी चोट लगी थी। डॉक्टर ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था। हालत में सुधार भी हो गया था, लेकिन सोमवार को अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ी और मोनिका की मौत हो गई। रिश्तेदार के मुताबिक मोनिका के पिता अशोक वर्मा का निधन हो चुका है। परिवार में 2 भाई और 1 बहन हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

अगला लेख