Bhai Dooj
✕

नितिन नवीन के लिए बना भगवा कॉरिडोर, 100 मंच तैयार, रोड शो में रथ पर निकलेंगे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

Updated: गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 (14:35 IST)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पहुंचें।

कार्यक्रम स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे। आयोजन स्थल पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

दोपहर करीब 2 बजे उनके कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। दोपहर करीब 3 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सायं 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

30 हजार लोगों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री : इंदौर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन स्वामित्व योजना के तहत 30 हजार हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत करेंगे। सरकार बिना स्टाम्प शुल्क के भूमि स्वामी अधिकार दे रही है, जिससे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा।

‘सेवा संकल्प अभियान’ : नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सायं 6:45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे। वे रात्रि 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को प्रातः 4 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। प्रातः 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

अगला लेख