1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. crime News

घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने दी पति को मारने की धमकी | crime News

singlewoman
इंदौर। इंदौर में अपराधियों से हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे थे। इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली, जबकि एक अपराधी ने घर में घुसकर अकेली महिला से दुष्कर्म किया और ऊपर से पति को मारने की धमकी भी दे डाली।

 
यह घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। पति के आ जाने के बाद वह आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से भाग निकला।
 
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनीश शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। महिला मसाला बनाने का कार्य करती है और उसका पति बिल्डिंग में कार्य करता है। पति के काम पर जाने के बाद उसने मौके का फायदा उठाया और महिला से बलात्कार कर पति को धमकी देते हुए भाग निकला।
अगला लेख
West Bengal : भाजपा को लगा एक और बड़ा झटका