kundali milan
✕

जिम्मी मगिलिगन सेन्टर द्वारा आर्गेनिक होली रंग बनाने की कार्यशाला आयोजित

नेचुरल रंग और गुलाल बनाने के लिए कार्यशाला में युवा हुए शामिल

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2024 (12:46 IST)
Organic Holi Colours
जिम्मी मगिलिगन सेन्टर पर 17 से 22 मार्च 2024 तक होली के लिए आर्गेनिक रंग बनाने की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला के दूसरे दिन पद्मश्री जनक पल्टा द्वारा होली के लिए नेचुरल रंग व गुलाल घर पर ही तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज एक्रोपोलिस फार्मेसी महाविद्यालय के 53 छात्र-छात्राओं का दल एनएसएस कार्यक्रम के तहत केन्द्र पर आया। इस दल ने जनक पलटा से फूलों, फलों व पत्तियों से गुलाल व रंग बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।  
 
इस दल ने केंद्र पर सोलर कुकर से रंग बनते देखा और बहुत हैरान भी हुए।  सत्र में वैद्य शेफाली सन्गल ने आयुर्वेद व स्वास्थ्य पर छात्रों को जानकारी दी तथा योग शिक्षक श्री सुधीन्द्र कमलापुर ने आसन, प्राणायाम मुद्रा व बन्ध का प्रशिक्षण व उपयोगिता बताई। प्रोफेसर रवि शर्मा व प्रोफेसर श्रद्धा महाजन ने जनक दीदी को बहुत आभार भी दिया और विश्वास दिलाया कि वह हमेशा सभी खुद भी नेचुरल रंग बना कर होली 
खेलेंगे और दूसरो को भी सिखाएंगे।  
इस होली आप भी आर्गेनिक रंग से अपनी हेल्थ और पर्यावरण को बचा सकते हैं। बाज़ार में मिलने वाले आर्टिफीसियल रंग आपकी त्वचा के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। इनमें कई प्रकार के केमिकल शामिल होते हैं जो पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके साथ ही कई गुलाल में बारीक शीशे भी होते हैं जिससे शरीर को काफी हानी हो सकती है। ऐसे में आप घर पर फूलों, फलों और अन्य प्राकृतिक चीज़ों से होली के रंग बना सकते हैं।
ALSO READ: जनक दीदी द्वारा होली के लिए प्राकृतिक रंग बनाने का प्रशिक्ष्ण सप्ताह शुरू

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख