1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Organic Holi Colours janak palta mcgilligan

Organic Holi Colour: जनक दीदी द्वारा होली के लिए प्राकृतिक रंग बनाने का प्रशिक्ष्ण सप्ताह शुरू

प्राकृतिक रंगों से मनाए इस साल की होली, पर्यावरण और सेहत के लिए है लाभकारी

Organic Holi Colours
Organic Holi Colours
Organic Holi Colours : जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित होली के लिए प्रकृतिक रंग बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण 17 से 22 मार्च तक प्रति दिन 10 बजे से होगा। प्राकृतिक रंग बनाने का यह प्रशिक्ष्ण पिछले 13 साल की तरह सेंटर की निदेशिका, पर्यावरण सेविका पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन द्वारा दिया जाएगा।  
 
जनक पलटा मगिलिगन के अनुसार होली और रंगपंचमी खुशी, उत्साह और आनंद का त्योहार है। लेकिन कई लोग रंगों के कारण होली खेलने से बचते हैं। बाज़ार में मिलने वाले रंग त्वचा और सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह शरीर और त्वचा पर रिएक्शन, इन्फेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा कपड़ो पर लगे रंग नहीं छूटने के डर और टेंशन के कारण कई लोग होली नहीं खेलते हैं।
 
बाज़ार में मिलने वाले इन रंगों में कांच के टुकड़े भी होते हैं जो स्किन के साथ आंखों के लिए भी बहुत हानिकारक हैं। रासायनिक रंगो से बिमार न हो, आओ हमारे इस त्यौहार को खुश्नमा बनाए, होली ऐसी खेलें कि तन-मन रंग जाए, इतने प्रेम से खेले कि अगली होली का इंतज़ार रहे।
Organic Holi Colours
  
जलवायु संकट का सबसे बड़ा इलाज अपने त्यौहार व जीवन के हर अवसर पर प्रकृति के प्रति संवेदन शील होना ज़रूरी है। स्वच्छ, सुंदर व सुरक्षित पर्यावरण के लिए प्रकृतिक रंगों से होली खेलें। इन आर्गेनिक रंगों से प्लास्टिक में पैक, बनावटी और मिलावटी रंगों से परहेज़ करें। शुद्धता, सादगी से प्राकृतिक वस्तुओं व संसाधनों का उपयोग ही हमारे तन, मन, धन को बचा सकता है।
 
जनक दीदी असली फूलो व फलों, गुलाब, बोगन विलिया, अम्बाड़ी, पलाश, गेंदे, संतरे के छिलके, पोई, चुकन्दर से सूखे और गीले नेचुरल कलर बनाना सिखाएंगी। इंदौर सिल्वर स्प्रिंग्स से महिलाओं के समूह,  गांव सनावादिया से महिलाएं युवा, श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान के छात्र, अहिल्या आश्रम से सुनयना शर्मा के साथ बच्चे, केन्द्रीय विद्यालय आई आई टी इंदौर, उज्जैन के साइन्स कालेज और स्वयंसेवकों के समूह सीखेंगे। प्रशिक्ष्ण सभी उम्र व् लोगों के लिए खुला है कोई शुल्क या पंजीकरण नहीं है। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PM मोदी बोले, विपक्ष दिशाहीन और मुद्दाविहीन इसलिए है वापसी का पूरा भरोसा