Hanuman Chalisa
✕

रेस्तरां में भाजयुमो नेताओं में मारपीट पर बवाल, संगठन ने नोटिस जारी कर पूछा सवाल

Updated: रविवार, 11 जून 2023 (12:02 IST)
Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वैभव पवार के सामने भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के समर्थकों ने पिटाई कर दी। मामले पर बवाल मच गया। भाजपा ने इस मामले में सौगात मिश्रा, शुभेंद्र गौड़ और नमन सोनी को नोटिस जारी किया है।
 
शनिवार को हुई यह घटना रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रेस्तरां में हुई मारपीट की घटना को लेकर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने सौगात मिश्रा, शुभेंद्र गौड़ और नमन सोनी को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है।
 
क्यों हुई सौगात मिश्रा की पिटाई : इंदौर दौरे पर आए पवार की मौजूदगी में भंवरकुआं क्षेत्र के एक रेस्तरां में भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा द्वारा मोर्चे के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता को लेकर टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद की शुरुआत हुई। विवाद बढ़ने पर मिश्रा को गौड़ के कथित समर्थकों ने पीट दिया।
 
विवाद के बाद शहर भाजपा कार्यालय पहुंचे मिश्रा ने इस वाकये को सामान्य बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी संगठन को तमाम घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने गौड़ के इशारे पर गुंडों द्वारा उन पर घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया।
 
शुभेद्र गौड़ ने बताया कि सौगात ने गलत टिप्पण करते हुए कहा कि बड़े पिता का देहांत हुआ है पिता का तो नहीं हुआ ना? यह जानकारी मिलने पर मैं वहां गया था। कार्यकर्ताओं को यह टिप्पणी बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सौगात की पिटाई कर दी।
 
उधर, युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने इस घटनाक्रम के दो कथित वीडियो ट्वीट किए हैं।
 
त्रिपाठी ने ट्वीट में सवाल किया कि खुलेआम गुंडागर्दी करते इन युवा मोर्चा पदाधिकारियों पर अब तक कोई पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है? क्या पुलिस सिर्फ उन आंदोलनकारियों पर ही तत्परता से कार्रवाई करती रहेगी, जो सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं?
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख