1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Mother stopped breathing upon seeing her son body in indore
Last Updated : सोमवार, 15 जून 2026 (17:16 IST)

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

rajul sharma
इंदौर से मां और बेटे के एक साथ दुनिया छोड़कर चले जाने की एक भावुक कर देने वाली खबर आ रही है। लोग इस घटना को मां और बेटे के बीच का अटूट रिश्‍ता बताकर याद कर रहे हैं। दरअसल, रविवार को इंदौर के भंडारी मिल मार्ग स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट में रहने वाले राजुल शर्मा की घर पर ही मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मां किरण शर्मा अपनी बेटी के घर पर थीं। परिजनों ने उन्हें फोन कर अपार्टमेंट आने के लिए कहा, लेकिन उन्हें उनके बेटे की मौत के बारे में नहीं बताया गया। राजुल की मां किरण जब फ्लैट पर पहुंचीं तो बेटे राजुल के शव को देखकर सदमा सहन नहीं कर सकीं। कुछ ही घंटों बाद किरण ने भी दम तोड़ दिया। लेकिन दुनिया से जाते-जाते मां बेटे एक मिसाल पेश कर गए। परिवार ने दोनों की आंखें दान करने का फैसला किया। अब दोनों मां बेटे की आंखें किसी और की जिंदगी में रोशनी बिखेरेगी।

बेटे के सिर पर हाथ फेरा और चल बसीं : मां किरण जब बेटे राजुल के शव के पास पहुंची तो सन्‍न रह गईं। कुछ देर बात उन्होंने बेटे के सिर पर हाथ फेरा और फिर खुद बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजनों को लगा कि वे सदमे के कारण बेहोश हो गई हैं। जब काफी देर तक वे उठी नहीं और आंख नहीं खोली तो परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया, डॉक्‍टर ने जांच के बाद उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

मां बेटे की अर्थी देख भावुक हो गया शहर : इस बेहद दर्दनाक घटना के बाद जब एक ही घर से दो अर्थियां उठीं तो यह दृश्‍य देखकर हर कोई भावुक हो गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिवार ने मानवता की सेवा के भाव से दोनों का नेत्रदान कराया। उनकी आंखें अब दो लोगों की ज़िंदगी में उजाला करेंगी। मुस्‍कान ग्रूप के संदीपन आर्य ने बताया कि मां बेटे की मौत दुखद है, लेकिन उनकी आंखें अब किसी दूसरी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी करेगी, यह इंदौर के लिए एक मिसाल है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी