Hanuman Chalisa
✕

मालवा उत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक रंगों की धूम, शिव स्तुति से कृष्ण लीला तक ने बांधा समां

Updated: मंगलवार, 12 मई 2026 (20:58 IST)
फोटो और रिपोर्ट : धर्मेंद्र सांगले
मालवा उत्सव के रजत जयंती वर्ष का आगाज जिस भव्यता के साथ हुआ था आज अंतिम दिवस भी वही भव्यता निरंतरता और उत्साह लोक कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों शिल्पकारो व लोगों में दिखाई दे रहा था। जब  मंच से उदघोषिका ने घोषणा की कि आज मालवा उत्सव का समापन दिवस है तो उपस्थित दर्शको की भावना थी कि यह उत्सव बहुत जल्दी समाप्त हो गया है। लोक संस्कृति मंच के संयोजक शंकर लालवानी ने इंदौर की जनता को मालवा उत्सव के 25वें रजत जयंती वर्ष पर  सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और बधाई दी। 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लोक संस्कृति मंच के सचिव दीपक लवंगडे  ने बताया कि छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से आए कलाकारों ने सेलागेडी नृत्य प्रस्तुत किया यह गोंड आदिवासी जनजाति का पारंपरिक नृत्य यह उनकी संस्कृति परंपराओं और रीति रिवाज को दर्शाता है। बांस के डंडों पर खड़े होकर किया गया नृत्य खूबसूरत था यह बसंत पंचमी पोल व फसल आने के उल्लास में किया जाता है। वही गोंड जाति का नृत्य थाट्या भी प्रस्तुत किया गया जो बड़ा ही खूबसूरत बन पड़ा था ।आशीष पिल्लई वह ध्रुपद डांस अकैडमी द्वारा  कलाकारों के समूह ने उत्तर भारत के शास्त्रीय नृत्य कथक से शिव स्तुति प्रस्तुत की उन्होंने शिव पंचाक्षर मंत्र गणेश भजन और तीन ताल की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

कीर्ति साठे और उनके समूह ने कृष्ण लीला द्वारा कृष्ण के जीवन की छोटी बड़ी लीलाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया धनवंती भाटिया के आरंभ संस्थान द्वारा एवं अपूर्व पांडे समूह द्वारा भी मृत्यु की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई नाद नमन संस्था ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उषा मकवाना एंड समूह ने अपनी प्रस्तुतियां दी । इस अवसर पर लोक संस्कृति मंच के  मुद्रा शास्त्री स्वाती लवंगडे रितेश पाटनी ,मनीष बासानी विशाल गिदवानी, संकल्प वर्मा कपिल जैन, रितेश पिपलिया, निवेश शर्मा, मुकेश पांडे, जुगल जोशी, मनीष सोनी विकास केतले मौजूद थे। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

CM योगी का गोरखपुर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?

राजभर ने अखिलेश से सवाल, राज्यसभा के प्रत्याशी PDA वाले होंगे या परिवार वाले और दौलतमंद?

अगला लेख