CAIT के तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर रमेश गुप्ता का स्वागत
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की हाल ही में नई दिल्ली के होटल बेल ला मोंडे में हुई एजीएम बैठक में, तीसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर निवासी रमेश गुप्ता का व्यापारी संगठनों द्वारा इंदौर के जंजीरवाला चौराहा स्थित हॉल में परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सियागंज एसोसिएशन से कार्यकारी अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, अनाज तिलहन व्यापारी संगठन से विजय लाला व वरुण मंगल, पोलोग्राउंड एसोसिएशन से धीरेंद्र पटेल व विनय कालानी, मावा एसोसिएशन से कैलाश खंडेलवाल, कैट (CAIT) से ट्रस्ट चेयरमैन धर्मेंद्र खंडेलवाल एवं कटारिया, इंदौर अध्यक्ष मनीष बिसानी के साथ एफएमसीजी से प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
गुप्ता ने स्वागत के बाद अपने उद्बोधन में कहा— "व्यापार जगत की समस्याओं के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा और स्थानीय प्रशासन से केंद्र तक आपकी आवाज उठाता रहूंगा। जब भी जरूरत होगी, हम उपलब्ध रहेंगे।" इस अवसर पर विपिन गुप्ता ने आभार जताया। गुप्ता के इंदौर पहुंचते ही खंडेलवाल समाज के व्यापारियों ने रेसीडेंसी क्लब में उनका सम्मान किया, जिसमें काबुली चना निर्यात संघ से बृजेश खंडेलवाल, दाल मिल एसोसिएशन से दिनेश कुलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से सुनील खंडेलवाल, सीए एसोसिएशन से सीए सुनील खंडेलवाल, सीए शुभम खंडेलवाल, सीए एस. के. खंडेलवाल, डॉ. झकोठिया, डॉ. एम. के. जैन आदि ने सम्मान किया।
एजीएम की वार्षिक बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से कैट के अध्यक्ष पद पर श्री बी. सी. भरतिया और भाजपा लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल को सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया। साथ ही, उपाध्यक्ष पद पर रमेश गुप्ता (इंदौर), प्रकाश बैद (तिनसुकिया, असम), चंपालाल बोथरा (सूरत), शंकर ठक्कर (मुंबई), सेक्रेटरी पद पर संजय पटवारी (झांसी), राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर भूपेंद्र जैन (ग्वालियर), महिला प्रकोष्ठ चेयरमैन पद पर सीमा सेठी (जयपुर) और रीजनल कोऑर्डिनेटर के रूप में पूर्व सीजीएसटी कमिश्नर नवनीत गोयल (भोपाल) को नियुक्त किया गया है।
रमेश गुप्ता (खंडेलवाल) को अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बधाई एवं शुभकामना दी। इसके साथ ही रावत ने कैट के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी।