सम्बंधित जानकारी
- कैट की अगुवाई में GST कमिश्नर से मिले व्यापारी, सम्मान और समाधान पर सहमति
- इंदौर पुलिस की ये कैसी सनक, हेलमेट के चक्कर रोकी बुलेट, चाबी निकालने की कोशिश में सड़क पर गिरीं युवतियां, लोग गुस्साए
- व्यक्तित्व और कृतित्व से बनता है अच्छा कार्यकर्ता - नरेंद्र सिंह तोमर
- इंदौर भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे को थप्पड़ मारने वाले टीआई लाइन अटैच, सूबेदार लक्ष्मी और कांस्टेबल शेखर संस्पेंड
- महिला एसआई पर भाजपा नेता को चांटा मारने का आरोप, महूनाका पर हंगामा, रोड जाम किया, बसें रोकीं, संस्पैंड की मांग
महू में 'घोष प्रकट उत्सव' में गूंजी राष्ट्रभक्ति की स्वरलहरियां, ले. जनरल संधू बोले- अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत द्वारा आयोजित घोष प्रकट उत्सव का आयोजन दिनांक 11 मई सोमवार को महू के वेटरनरी कॉलेज खेल परिसर में शाम को संपन्न हुआ। घोष वर्ग विगत 1 मई से महू में आयोजित किया जा रहा है। घोष वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों द्वारा इस उत्सव में घेाष वादन का प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू (PVSM) उपस्थित रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में में भारतीय हु और देश का नागरिक हु पर अपना उद्भेदन दिया और बताया की अनेकता में एकता यही हर भारतीय की विशेषता।
वही घोष वर्ग के मुख्य वक्त मालवा प्रांत के प्रचारक राजमोहन सिंह जी द्वारा बताया गया की संघ का घोष दल संगठन की जीवंत चेतना का प्रतीक है। प्रशिक्षक वर्ग में प्रशिक्षकों को बताया कि इसकी ध्वनि केवल वाद्य नहीं है अभी तू राष्ट्र भक्ति समर्पण और संगठन शक्ति का सशक्त उदघोष है। जो प्रत्येक स्वयंसेवक के हृदय में नव ऊर्जा का संचार करता है।
इसकी लय और ताल स्वयं सेवकों में अनुशासन समन्वय और एकात्मकता का भाव जागृत होता है। मुख्य वक्ता द्वारा पधारे सभी मालवा प्रांत के स्वयं सेवकों और मुख्यतः हजारों के संख्या में घोष वर्ग में उपस्थित सभी समाज जनो ,माताओं,बहनों से खास कर युवा वर्ग से पंच परिवर्तन के बारे में बताया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि में “पंच परिवर्तन” समाज जीवन में सकारात्मक और व्यापक बदलाव लाने का एक अभियान है। इसका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सुधार नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास को मजबूत करना है। Edited by : Sudhir Sharma
