श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर इंदौर में होगा आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar : आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, इंदौर चैप्टर द्वारा परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव एवं संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 मई 2026, बुधवार को गांधी हॉल, इंदौर में विविध आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग इंदौर चैप्टर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा, साधना एवं सत्संग के इस महोत्सव का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे महा सुदर्शन क्रिया से होगी। यह सत्र केवल उन साधकों के लिए रहेगा जिन्होंने पूर्व में सुदर्शन क्रिया, हैप्पीनेस प्रोग्राम अथवा YLTP प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके पश्चात सुबह 9:00 बजे सुदर्शन होम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सुबह 8:30 बजे से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता की अपील की है।
इसी अवसर पर सेवा गतिविधियों के अंतर्गत नारायण सेवा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन पैकेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गुरुदेव जन्मोत्सव विशेष सेवा के अंतर्गत शीतल पेय जल एवं दुग्ध वितरण सेवा का आयोजन दोपहर 11:30 बजे से 1:00 बजे तक विजय नगर स्थित कृष्णा दुग्ध डेयरी के पास किया जाएगा।
संध्या 7 बजे गांधी हॉल में भव्य सत्संग आयोजित होगा, जिसमें भजन, ध्यान एवं आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया जाएगा। सत्संग के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।
आर्ट ऑफ लिविंग इंदौर चैप्टर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा, साधना एवं सत्संग के इस महोत्सव का हिस्सा बनें।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

