Hanuman Chalisa

किन्नर मामले में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सपना हाजी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (14:24 IST)
Kinnar case update : इंदौर के नंदलालपुरा में 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक आत्‍महत्‍या के प्रयास मामले में हड़कंप के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना हाजी और उसके 3 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सपना को गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर पायल गुरु (नंदलालपुरा) और किन्नर सपना हाजी (एमआर-10) में लंबे समय से विवाद चल रहा है। 2 मीडियाकर्मियों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाने के कुछ ही घंटों के बाद 24 किन्नरों ने ये खौफनाक कदम उठाया था। इसके बाद नाराज साथी किन्नर सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की।

सपना हाजी और उसके 3 साथियों के खिलाफ FIR : खबरों के अनुसार, 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक आत्‍महत्‍या के प्रयास मामले में हड़कंप के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सपना हाजी और उसके 3 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सपना को गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर पायल गुरु (नंदलालपुरा) और किन्नर सपना हाजी (एमआर-10) में लंबे समय से विवाद चल रहा है।
ALSO READ: इंदौर में 24 किन्नरों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, जहरीला पदार्थ पीया
किन्नरों ने इसलिए उठाया ये खौफनाक कदम : 2 मीडियाकर्मियों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाने के कुछ ही घंटों के बाद 24 किन्नरों ने ये खौफनाक कदम उठाया था। इसके बाद नाराज साथी किन्नर सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। हाल ही में एक किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी किन्नर समाज के 2 गुटों में विवाद हुआ था।

डेढ़ लाख लिए और धमकी भी दी : जिसके बाद 2 पत्रकारों का इनके घर में आना जाना बढ़ने लगा। दोनों किन्नर को ब्लेकमेल करते थे। इन्होंने एक किन्नर के साथ रेप भी किया। इन्होंने किन्नर से डेढ़ लाख भी लिए और धमकी भी दी। बीते कुछ महीनों से संपत्ति को लेकर पायल गुरु और सीमा गुरु के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों के गुटों के बीच कई बार झगड़े भी हुए।
ALSO READ: बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की होगी स्थापना, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की होगी रक्षा
सपना के खौफ के कारण की आत्महत्या की कोशिश : दोनों पक्ष एक-दूसरे पर थानों में शिकायतें कर चुके हैं। किन्नरों का आरोप है कि सपना हाजी,उसका प्रेमी राजा हासमी,साथी विजय, वकील, पंकज, अक्षय से धमकी मिल रही है। सपना के खौफ के कारण आत्महत्या की कोशिश की है।
ALSO READ: बेलगाम ट्रैफिक के आगे बेबस पुलिस, इंदौर का निकला दम, जिम्‍मेदार बोले- दिक्‍कत तो है पर सुधारेंगे, करेंगे इंजीनियरिंग प्‍लान
एमवाय हॉस्पिटल पहुंचने के बाद कुछ किन्नर अस्पताल के बाहर बैठे थे, जिसमें से चार किन्नरों ने पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। पुलिस ने एक किन्नर की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित वसूली और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई, सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे CJP प्रमुख

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, महिला ने फेंकी स्याही

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच भी चढ़ा बाजार, अब अगले हफ्ते इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

रुपये में 9 हफ्तों की सबसे बड़ी गिरावट, रुपया 96.28 प्रति डॉलर

अगला लेख