1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Kamal Nath in indore rahul gandhi India Jodo Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले इंदौर पहुंचे पूर्व CM कमलनाथ, तैयारियों को लेकर कही बड़ी बात

India Jodo Yatra
इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर पहुंचे। कमलनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जाल सभागृह में बैठक भी ली। इसमें उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि मैं आपको जिम्मेदारियां देने नहीं आया हूं। आप जो भी करें दिल से करें।
 
कमलनाथ ने इंदौर में 10 घंटे रहेंगे। वे इंदौर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कमलनाथ खालसा कॉलेज के लाभ मंडपम पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की। अभय प्रशाल में भारत जोड़ो यात्रा प्रोग्राम में शामिल होने के बाद वे खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर लौट जाएंगे।
 
हवाई अड्डे पर भिड़े कांग्रेसी : कमल नाथ के स्वागत को लेकर मंगलवार को इंदौर विमानतल पर कांग्रेस नेताओं में भिड़ंत हो गई। प्रदेश सचिव गजेंद्र वर्मा ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पर अपमानित करने का आरोप लगाया। कमल नाथ सुबह 10 बजे इंदौर विमानतल पहुंचे। स्वागत सूची में नाम नहीं होने से गजेन्द्र वर्मा को रोक दिया गया। उन्होंने बाकलीवाल पर आरोप लगाए।
अगला लेख
Chandra Grahan 2022 : खत्म हुआ 2022 का अंतिम चन्द्रग्रहण, नदियों में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, खुले मंदिरों के पट, हुआ शुद्धिकरण