ganesh chaturthi

इंदौर में छात्रा के साथ घूम रहे युवक पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (11:26 IST)
इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में गुरुवार देर रात होटल से युवती के साथ खाना खाकर निकले एमबीबीएस के छात्र को कुछ युवकों ने घेरकर पीटा। जब इनको कुछ लोग बचाने आए तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। देर रात हुई इस सनसनीखेज घटना की गूंज भोपाल तक जा पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्‍तार कर लिया है।
 
इस घटना के बाद सुबह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर कमिश्नर मकरंद देउस्कर को कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद तुकोगंज और छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने 2 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर शुक्रवार शाम को चाकूबाजी करने वाले 3 युवकों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस टीमों ने देर रात बाकी फरार आरोपियों के ठिकानों व घरों पर दबिश दी। लेकिन वे भाग निकले। 
 
निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्र भावेश (20) पिता योगेश सुनहरे निवासी न्याय नगर ने बताया कि वह अपनी मित्र के साथ छोटी ग्वाल टोली इलाके की होटल में आया था। खाना खाने के बाद 11 बजे युवती के साथ स्कूटर पर जाने लगा तो देखा कुछ युवक दोपहिया से हमारा पीछा कर रहे हैं।
 
भावेश ने बताया कि उसके हाथ में रक्षा सूत्र देखने के बाद युवकों ने पीछा किया। थोड़ी दूर पहुंचने के बाद सभी ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। भावेश ने बताया कि आरोपी ने उन्हें रोककर वीडियो बनाते हुए आधार कार्ड मांगा। पुलिस ने सीएम के दखल के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख