शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain with strong winds and thunder storms in Delhi-NCR
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 27 मई 2023 (09:25 IST)

Weather Updates: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं व आंधी के साथ बारिश, उड़ानों पर भी पड़ा असर

Weather Updates: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं व आंधी के साथ बारिश, उड़ानों पर भी पड़ा असर - Rain with strong winds and thunder storms in Delhi-NCR
Weather Updates: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश (rain) के कारण जलभराव देखा गया। उड़ानों पर भी असर देखा गया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उड़ानों पर भी असर पड़ा है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह करीब 6.30 बजे बताया कि बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के ऊपर से गुजर रहा है जिसके कारण यहां और आसपास के क्षेत्रों में आंधी के साथ अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
हालांकि IMD के अनुसार बारिश में तीव्रता नहीं होगी। दिल्ली-NCR में यह बीच-बीच में रूकने के साथ इस महीने के अंत तक चलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अभी अगले 2 से 3 दिन दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास रूक-रुक के हल्की बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है।
 
स्काईमेट के अनुसार एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ अब उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तरप्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से से गुजरती हुई बांग्लादेश तक जा रही है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए तटीय कर्नाटक तक बनी हुई है।
 
मध्यप्रदेश के 22 जिलों में आंधी के साथ चली हवा: मध्यप्रदेश में नौतपा का दूसरा दिन भी ठंडा रहा और अगले 3-4 दिन ऐसे ही रहेंगे। बदले मौसम के मिजाज के चलते प्रदेश में नौतपा का दूसरा दिन भी ठंडा रहा। भोपाल समेत 22 जिलों में शुक्रवार को आंधी और तेज हवा चली जबकि 29 जिलों में बारिश भी हुई। शुक्रवार रात 8.30 बजे तक शहर में 2 मिमी बारिश हुई। इसके साथ ही मई में पिछले 10 साल की बारिश का रिकॉर्ड भी टूट गया।
 
सबसे ज्यादा पानी चंबल के इलाकों में गिरा। भिंड जिले के रौन और मिहोना कस्बे में करीब 2-2 इंच बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 3-4 दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। दरअसल, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। हरियाणा के दक्षिणी हिस्से से सिक्किम और उत्तरप्रदेश होते ही बिहार तक ट्रफ लाइन बनी है। मप्र के पूर्वी हिस्से से होती हुई साउथ इंटीरियर कर्नाटक तक एक और नॉर्थ साउथ ट्रफ लाइन बनी है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची पर्वत चोटियों पर एक या दो जगहों पर बर्फबारी संभव है।
 
सिक्किम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
खराब मौसम के कारण हेमकुंड साहिब यात्रा स्थगित : बारिश और बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी स्थगित रही। इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है।
 
चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर बारिश और बर्फ गिर रही है, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन शुक्रवार को भी यात्रा रोकी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेमकुंड के समीप अटलाकोटि हिमनद बिंदु पर SDRF तैनात है, जो यात्रियों को हिमनद से सुरक्षित आवागमन में सहयोग कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Ksheer Bhavani Mela: क्षीर भवानी मेले में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या रहेगी कम, जानिए क्यों