Daily Horoscope
✕

इंदौर भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे को थप्‍पड़ मारने वाले टीआई लाइन अटैच, सूबेदार लक्ष्मी और कांस्टेबल शेखर संस्पेंड

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2026 (18:02 IST)
इंदौर में भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे को सिग्‍नल पर रोकने के दौरान थप्‍पड़ मारने के मामले में पुलिस प्रशासन ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में टीआई को लाइन अटैच किया गया है, जबकि सूबेदार लक्ष्मी धार्वे और कांस्टेबल शेखर संस्पेंड किया गया है।

बता दें कि इंदौर के महू नाका पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दोनों तरफ के रोड जाम किए, बसें रोकीं और वाहनों को रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दरअसल, इंदौर के महू नाका चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस चेकिंग के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे को रोकने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।

वीरेंद्र शेंडगे ने आरोप लगाया था कि वे चौराहे से गुजर रहे थे तभी एसआई लक्ष्‍मी धार्वे ने उन्‍हें रोका और आते ही थप्‍पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा चालान बनाने की बात पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और एक घंटे से ज्‍यादा देर के लिए चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान सीटी बसें रोकी, वाहन चालकों को जाने से रोका गया। सीटी बस को रास्‍ते में खड़ा कर के रोड ब्‍लॉक किया गया। मौके पर बड़ी संख्‍या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा। कार्यकर्ता और पुलिस में बहस के बाद भाजपा नेता ने फोन करना शुरू किया और थोड़ी ही देर में चौराहे पर 200 से अधिक कार्यकर्ता एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर वाहनों को रोकना भी शुरू कर दिया।

चौराहे से जुड़े पांच मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ की तरफ से उनके प्रतिनिधि प्रणय चित्तौड़ा भी मौके पर आए और उन्होंने पुलिस अफसरों से चर्चा की। कुछ देर बाद चक्का-जाम समाप्त हो गया और कार्यकर्ता लौट गए। शेंडगे का कहना था कि चौराहे पर रोज जांच के नाम पर सुबह से वाहन चालकों को रोका जाता है। जबरन हेलमेट पहनने के लिए दबाब बनाया जाता है। अब पुलिस प्रशासन ने इस पूरे विवाद पर लगाम लगाते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख