Hanuman Chalisa

इंदौर में चोइथराम मंडी के पास सीवर टैंक बना 'डेथ चैंबर', जहरीली गैस ने ली 2 निगम कर्मियों की जान

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2026 (22:42 IST)
इंदौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चोइथराम मंडी गेट के पास सीवर चैंबर की सफाई के दौरान दो नगर निगम कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों कर्मचारी बेहोश हो गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
 
बताया जा रहा है कि मशीन से सफाई का काम पूरा होने के बाद मशीन का एक पार्ट चैंबर में गिर गया था।  उसी पार्ट को निकालने के लिए दोनों कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे. मृतकों की पहचान करण यादव और अजय दूधिया के रूप में हुई है। DCP कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि दोनों ही कर्मचारियों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

SDRF को बुलाया गया 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।  दोनों कर्मचारियों को बचाने के लिए एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक भी चैंबर में उतरे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था, हालांकि तब तक दोनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है।

घटना पर महापौर पुष्यमित्र ने कहा कि पूरा नगर निगम परिवार दुख की घड़ी में दिवंगतो के परिजनों के साथ है महापौर द्वारा इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं जांच में जो भी तथ्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाही की जाएगी। चोइथराम अस्पताल के पास घटित दुखद घटना में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी  करण यादव एवं  अजय डोडिया के असामयिक निधन से अत्यंत दुःख दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। Edited by : Sudhir Sharma
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख