1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore to celebrate Holi on March 4, two days to be dry

इंदौर में 4 मार्च को चढ़ेगी होली, दो दिन 'ड्राय-डे', आज ही कर लो व्‍यवस्‍था

delhi liquor
इंदौर में 4 मार्च को होली खेली जाएगी। जबकि 8 मार्च को रंगपंचमी मनाई जाएगी। इंदौर में रंगपंचमी का अलग ही माहौल होता है। हालांकि अराजकता और सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिहाज आबकारी विभाग ने दोनों ही दिन ड्राय डे घोषित कर दिया है। यानी होली और रंगपंचमी के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी। ऐसे में पीने वालों को पहले ही अपनी व्‍यवस्‍था करना होगी।

बता दें कि मध्‍यप्रदेश सरकार ने जहां 3 के साथ 4 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है, जिसमें सभी सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टी रहेगी। वहीं होलिका दहन को लेकर अवश्य भ्रम की स्थिति रही, जिसके चलते आज और कल भी दहन के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। हालांकि पूरा शहर 4 मार्च को ही धुलेंडी मनाएगा, जिसमें रंग और गुलाल से होली खेली जाएगी और फिर 8 मार्च को रंगपंचमी मनेगी। दोनों दिन आबकारी विभाग द्वारा ड्राय-डे भी घोषित किया गया है और अवैध शराब की धरपकड़ भी की जाएगी। आज शाम राजवाड़ा पर सरकारी होली भी जलाई जाएगी।

इस वजह से ज्‍योतिषियों की राय जुदा जुदा : भद्रा और ग्रहण के चलते इस बार होली दहन को लेकर पंडितों और ज्योतिषियों की अलग-अलग राय रही। हालांकि आज भी शहर में होलिका दहन किया जा रहा है। वहीं होलकर परिवार की भी सरकारी होली राजवाड़ा पर आज शाम ही जलेगी। इसके साथ ही शहरभर में फाग उत्सव के आयोजन भी चल रहे हैं, तो बाजार में पिचकारी, रंग, गुलाल सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें लग गई है। होलिका दहन भले ही दो दिन आज और कल किया जा रहा हो, मगर इंदौर सहित पूरे प्रदेश में 4 मार्च को ही धुलेंडी मनाई जा रही है। पहले शासन ने 3 मार्च का अवकाश घोषित किया था, जिसके बाद चार मार्च को भी छुट्टी की सुविधा दी गई।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप: तीन बैंक और 6 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट पर