ramcharitmanas

बजरबट्‍टू सम्मेलन में फलाहारी बाबा बने कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर में आज रंग पंचमी का उल्लास

Updated: बुधवार, 19 मार्च 2025 (09:30 IST)
Indore News in hindi : रंगपंचमी से एक दिन पहले बजरबट्‍टू हास्य कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आकर्षण का केंद्र रहे। सम्मेलन से पहले निकली शोभायात्रा में कैलाश विजयवर्गीय ने पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा के रूप धरते हुए प्रयागराज महाकुंभ की दिव्य आभा का अनुभव किया। आज रंग पंचमी पर इंदौर में होली की धूम रहेगी। गेर में शहरवासी रंग और गुलाल से रंगें नजर आएगा। 
 
हिंद मालवा द्वारा आयोजित शोभाया‍त्रा में कैलाश विजयवर्गीय के एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे में स्वास्तिक बना हुआ था। खजूरी बाजार से छोटा गणपति मंदिर तक निकली इस शोभायात्रा में साधु संतों के साथ ही कई नेता भी शामिल थे। मांदल की थाप पर आदिवासी परंपरागत नृत्य करने हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद कवि सम्मेलन भी हुआ।
 
आज रंग पंचमी का उल्लास :  आज शहर में रंगपंचमी की गेर भी निकलेगी। इसमें करीब 6 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। 4 गेर और 1 फागयात्रा में 40 हजार किलो रंग और गुराल उड़ाया जाएगा। 75 साल पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन ने कई छतों पर लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की है। 
 
सुरक्षा के कड़े इंतजाम : पूरे गेर मार्ग की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। गेर में सुरक्षा के लिए 4000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। गेर मार्ग में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है। पुलिस ने हुड़दंगियों और शराब पीकर आने वालों को सबक सिखाने की तैयारी की है। 
 
सफाई का भी ध्यान : गेर खत्म होने के बाद नगर निगम के 500 से ज्यादा सफाई कर्मचारी 2 गेर मार्ग की सफाई करेंगे। 2 घंटे में गेर मार्ग को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।     
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख