Daily Horoscope

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

Updated: रविवार, 19 अक्टूबर 2025 (19:01 IST)
Kinnar dispute case : इंदौर के चर्चित किन्नर विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस सनसनीखेज घटना में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी जोन 4 ने तीनों फरार आरोपियों पंकज जैन, अक्षय कुमायूं और राजा हाशमी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देता है तो उसे 10 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।
 
खबरों के अनुसार, किन्‍नर विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस सनसनीखेज घटना में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी जोन 4 ने तीनों फरार आरोपियों पंकज जैन, अक्षय कुमायूं और राजा हाशमी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है।
ALSO READ: इंदौर में 24 किन्नरों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, जहरीला पदार्थ पीया
यदि कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देता है तो उसे 10 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। दरअसल, कुछ दिन पहले पंढरीनाथ क्षेत्र में रहने वाले 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पी लिया था। कई किन्नरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि इन आरोपियों ने किन्नरों को लगातार ब्लैकमेल और धमकाकर परेशान किया था। घटना के बाद पुलिस ने किन्नर सपना हाजी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीनों आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें लगातार शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
ALSO READ: इंदौर में गोपी ब्रांड का 1 हजार किलो नकली घी और 3500 सौ किलो मावा जब्‍त, खाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
बीते कुछ महीनों से संपत्ति को लेकर पायल गुरु और सीमा गुरु के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों के गुटों के बीच कई बार झगड़े भी हुए थे। ये मामला पुलिस तक भी पहुंचा था और इसको लेकर एक एक विशेष जांच दल (SIT) भी बनाई थी।
Edited By : Chetan Gour
(File Photo) 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

अगला लेख