dharma sangrah
✕

Indore : गैंगस्टर सलमान लाला की मौत, तालाब में मिली लाश, भागने की कर रहा था कोशिश

Updated: रविवार, 31 अगस्त 2025 (18:50 IST)
Gangster Salman Lala death case : सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड पर रविवार दोपहर एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान इंदौर में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के रूप में हुई है। सलमान अपने भाई सिद्धू उर्फ शादाब, जो कि जमानत पर छूटकर बाहर आया था, को सागर जेल से लेने गया था। इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम से उसका सामना हो गया, तभी गैंगस्टर सलमान भाग निकला। उसका पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम उसके पीछे लगी रही। बचने के प्रयास में वह एक तालाब में कूद गया, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने से डूब गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक सलमान की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड पर रविवार दोपहर एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान इंदौर में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के रूप में हुई है। सलमान अपने भाई सिद्धू उर्फ शादाब, जो कि जमानत पर छूटकर बाहर आया था, को सागर जेल से लेने गया था।
ALSO READ: प्रयागराज में UP एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन मुठभेड़ में ढेर
इसी बीच इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम से उसका सामना हो गया, तभी गैंगस्टर सलमान भाग निकला। उसका पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम उसके पीछे लगी रही। बचने के प्रयास में वह एक तालाब में कूद गया, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने से डूब गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक सलमान की मौत हो गई।
 
बोट की मदद से शव बाहर निकाला गया। सलमान पर एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। आरोपियों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता से कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने सिद्धू उर्फ शादाब समेत उसके साथियों अरुण मालवीय, सौरभ और कुलदीप को दबोच लिया।
ALSO READ: कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल
गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों के पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अवैध हथियार व ड्रग्स की सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी; चीन से जुड़े मामले में बढ़ी जांच

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

अगला लेख