Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, स्याही कारखाना खाक

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (22:44 IST)
इंदौर। शहर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में आज भीषण अग्निकांड में ऑफसेट प्रिंटिंग मशीनों की स्याही बनाने का कारखाना खाक हो गया, जिससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है। प्रशासन को अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।


दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकराल लपटों ने स्याही कारखाने के पास की दो औद्योगिक इकाइयों को भी आंशिक नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि लपटों में घिरे स्याही कारखाने में पेट्रो रसायनों के बड़े भंडार के कारण कुछ धमाके भी हुए।

इस कारखाने से उठता गहरा काला धुआं कई किलोमीटर दूर से भी देखा गया। औद्यो​गिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड की सूचना मिलने पर दमकल की 10 गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रुचिका चौहान ने कहा, ​'हमें अग्निकांड में किसी जनहानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।' उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाई में आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, औद्योगिक संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्यप्रदेश के सचिव योगेश मेहता ने सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं की बुरी स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, 'सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नया फायर ​ब्रिगेड स्टेशन पिछले दो महीने से बनकर तैयार है लेकिन नगर निगम, दमकल विभाग और अन्य सरकारी इकाइयों में समन्वय के अभाव के कारण इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका है।'

मेहता ने कहा कि अग्निकांड में खाक स्याही कारखाने से नए फायर ​ब्रिगेड स्टेशन ​की दूरी केवल 300 मीटर है। अगर यह स्टेशन समय पर शुरू हो गया होता, तो कारखाने में लगी भीषण आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Cyclone Arnab Alert: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; स्कूल बंद और ट्रेनें रद्द

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतगणना

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

अगला लेख