Hanuman Chalisa
✕

'भारत माता का मंदिर' बनाने के लिए जमीन आवंटन को हरी झंडी

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (22:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘भारत माता का मंदिर’ बनाने के लिए भूमि आवंटन पर आज मुहर लगा दी। इस साल नवंबर-दिसंबर में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।


मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया, ‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें भोपाल में भारत माता परिसर के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई।

इसी बीच, मिश्रा के एक करीबी ने बताया कि इस बैठक में राजस्व विभाग के अंतर्गत भोपाल के सिंगारचोली गांव में भारत माता परिसर के निर्माण के लिए नगर निगम भोपाल को कुल 5.046 हेक्टेयर भूमि का आवंटन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए भोपाल नगर निगम ने प्रस्ताव रखा था।

यह जमीन ग्राम सिंगारचोली में भूमि खसरा क्रमांक 64 में स्थित है। गौरतलब है कि गत चार जनवरी को उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास न्यास भवन परिसर स्थित ‘भारत माता मंदिर’ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 16 फीट ऊंची भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख