sundarkand

5 दिन बाद भी तनय का धड़ लापता, पुलिस ने जब्त किए ब्लास्ट में फटी टंकी के टुकड़े

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2026 (09:53 IST)
इंदौर के ब्रजेश्वरी (एनएक्स) में 23 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में मृत 8 वर्षीय बच्चे तनय का धड़ हादसे के 5 दिन बाद भी नहीं मिला। रविवार को सर्चिंग करने पहुंची पुलिस टीम को ब्लास्ट में फटी टंकी और अन्य सामान मिला। मासूम के धड़ की तलाश जारी है।
 
तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के अनुसार पुलिस ने आगजनी के 2 प्रकरण कायम किए हैं। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने आठ वर्षीय तनय के शव के साथ फोम का जिक्र किया है।
 
 रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के 5 दिन बाद भी बच्चे का सिर और धड़ बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस जिस सामग्री को शव मानकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर गई थी, उसमें बच्चे का केवल एक पैर ही मिला। अब फोरेंसिक टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंचकर बाकी हिस्सों की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि सिलेंडर से हुए ब्लास्ट के कारण तनय के शरीर के चीथड़े उड़ गए।
 
घटना के बाद रेस्क्यू टीम जिस पोटली को लेकर बाहर आई थी उसमे बच्चे का शव होना बताया गया था। बाद में खुलासा हुआ कि उस पोटली में सिर्फ पैर का एक टुकड़ा मिला था। जिसे रेस्क्यू टीम धड़ समझ रही थी, वह सोफे का फोम है।
 

मामले की फोरेंसिक जांच 

पुलिस ने रविवार को 'अर्हम विला’ से जब्त डीवीआर चलाने का प्रयास किया। मनोज के बेटे सौमिल की उपस्थिति में एक्सपर्ट को बुलाया गया। उसकी हार्ड डिस्क डैमेज हो गई है। पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है। पुलिस ने यहां से जले हुए वायर, केबल, एमसीबी सहित कुछ अन्य इलेक्ट्रिक सामग्री की जब्ती की है। 
 

दम घुटने से हुई थी मौत

घर में बिहार से आए रिश्तेदार विजय सेठिया और रुचिका की मौत दम घुटने से हुई थी। इस बात का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था। इन दोनों के शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड के अवशेष पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोते समय धुआं गले में भरने से ही उनकी जान चली गई। शव ज्यादा झुलसे नहीं थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख