सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में खौफनाक वारदात, पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने किया ये काम
- इंदौर में मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदा युवक, हुई दर्दनाक मौत, पुलिस पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप
- इंदौर में महिला ने ले ली महापौर पुष्यमित्र भार्गव की क्लास, खरी- खरी सुनाकर कहा, आपकी पार्टी काम नहीं कर रही है
- इंदौर की रीलबाज पुलिस की करतूत, TB के मरीज को ब्राउन शुगर तस्कर बताकर उठाया, जेल में मौत, 9 पुलिसवालों पर जांच
- चाइनीज मांझे से ऐसे लोगों को बचाया इंदौर पुलिस ने, तिल लड्डू के साथ बांटे प्रोटेक्टर बेल्ट
बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता का काट दिया चालान, इंदौर पुलिस की ये कैसी कार्रवाई?
इंदौर में ट्रैफिक का ढर्रा पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। कहीं पुलिस नजर नहीं आती, वाहन चालक और असामजिक तत्व बेखौफ नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई करने के बजाए आम लोगों पर चालानी कार्रवाई कर के अपना खजाना भरती है।
हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां इंदौर पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है। आरोप है कि बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे एक पिता का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। यह घटना गोपुर चौराहे की है, जहां मेडिकल इमरजेंसी के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बिना चालान किए ही वाहन चालक को जाने दिया। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे थे पिता : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस से बहस करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी का डायलिसिस कराकर अस्पताल से लौट रहा था, तभी गोपुर चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसका चालान काट दिया। व्यक्ति ने पुलिस को मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी भी दी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई की गई।
आम लोग हुए नाराज : घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जहां आम लोगों पर सख्ती दिखाई जाती है, वहीं वीआईपी लोगों को और पुलिस कर्मियों को अक्सर छूट मिल जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को बिना चालान किए छोड़ दिया। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Edited By: Naveen R Rangiyal