dharma sangrah
✕

कानून की दलीलें देने वालों को खाकी का गिरेबां पकड़ने में शर्म क्‍यों नहीं आई?

Updated: शनिवार, 15 मार्च 2025 (19:36 IST)
यह बात अलग है कि राजवाड़ा पर खेली गई होली के रंग के दाग इंदौर के सफाईकर्मी कुछ ही देर में इस कदर साफ कर देते हैं कि पता ही नहीं चलता कि यहां होली खेली गई थी, लेकिन शनिवार की दोपहर देश के सबसे स्‍वच्‍छ शहर के सबसे व्‍यस्‍ततम चौराहे पर इंदौर के वकीलों ने अपनी हरकतों से जो दाग लगाया है, उसे धुलने में शायद कुछ समय लगेगा।

जो वकील संविधान में लिखे कानूनों और नियमों का जज के सामने हवाला देते हुए अपने मुवक्‍किलों को बचाते हैं या फिर आरोपियों को सजा दिलवाते हैं, उन्‍हें कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने वाले खाकीवर्दी पहने पुलिसकर्मियों के गिरेबां में हाथ डालने में जरा भी शर्म नहीं आई, वो भी सिर्फ इस बात के लिए कि उनके मन की नहीं हो रही है। वकीलों ने पुलिस के साथ हुज्‍जत ही नहीं की बल्‍कि प्रदर्शन के दौरान उन्‍होंने राह चलते लोगों के साथ भी गुंडागर्दी कर डाली।

कुल मिलाकर इंदौर में वकीलों ने गुंडागर्दी की सारे हदें पार कर दी। पहले सड़क पर बवाल काटा, फिर पुलिस वालों की पिटाई कर डाली। राह चलने वाले लोगों को भी पीटा और चक्का जाम किया। करीब दो घंटे तक वकीलों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान तुकोगंज टीआई जीतेंद्र सिंह यादव के साथ इस कदर झुमाझटकी और हाथापाई कर डाली कि पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्‍किल से उन्‍हें भीड़ से बाहर निकालकर बचाया।

दरअसल, परदेशीपुरा पुलिस द्वारा होली के दिन वकील के ऊपर दर्ज किए गए एक प्रकरण के विरोध में शनिवार को वकील हंगामा कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने डीसीपी आनंद यादव की गाड़ी भी रोकी। सोशल मीडिया में वकीलों की बदसलूकी के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

क्‍यों कटा बवाल : दरअसल, शुक्रवार को होली वाले दिन परदेसीपुरा थाना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रंग डालने को लेकर बहस हो रही थी, इस विवाद के बीच पुलिस वहां पहुंच गई, पुलिस के कर्मचारी सीनियर अधिवक्ता अरविंद जैन से उलझ गए, मामला बढ़ गया और पुलिस ने अधिवक्ता अरविंद जैन और उनके दो वकील बेटों के साथ मारपीट कर डाली। इसका वीडियो भी वायरल हो गया, जिससे वकील नाराज हो गए और शनिवार को सभी वकील जमा हो गए। उन्‍होंने हाईकोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। यहां पहुंचे तुकोगंज थाना टीआई से फिर वकीलों का झगड़ा हुआ झुमा झटकी हुई, हालत देखे टीआई को वहां से निकाला गया। वकीलों ने आरोप लगाया कि टीआई जीतेंद्र यादव शराब पीये हुए थे और अभद्रता कर रहे थे।

क्‍या कहा डीसीपी ने : एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है, उन्‍होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। सवाल यह है कि जिस पुलिसकर्मी पर वकीलों ने मारपीट का आरोप लगाया था, उसे विभाग ने निलंबित कर दिया और आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी तो वकील कानून हाथ में लेकर अपनी कौनसी वकालत करने के लिए सडक पर उतर आए और न सिर्फ पुलिस अधिकारी बल्‍कि राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट करने लगे।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

अगला लेख