Hanuman Chalisa
✕

fraud : महिला चलाती थी कीपैड मोबाइल, उसके WhatsApp नंबर से लोगों को हैकर ने लगाया चूना, मामले के खुलासे के बाद उड़े होश

Updated: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (14:18 IST)
इंदौर। शहर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। महिला की पैड फोन का इस्तेमाल करती थी, इसके बाद भी उसके WhatsApp से कई लोगों से ठगी हो गई। महिला को मामला तब पता चला, जब उसे लोगों ने फोन कर अपने पैसों की मांग की। रावजी बाजार थाना इलाके में रहने वाली महिला के व्हाट्‍सऐप का इस्तेमाल कर अलग-अलग लोगों को चूना लगाया गया। पुलिस के लिए मामला चुनौती बन गया है। दूसरे प्रदेश की पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ: WhatsApp पर चंद सेकंड्‍स में मिल जाएगा Covid Vaccination Certificate, यह है प्रक्रिया
 
ठगी का यह मामला WhatsApp हैकिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला के पास एंड्रॉयड मोबाइल ही नहीं है, वह सिर्फ कीपैड का पुराना मोबाइल चलाती है। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने अपना नंबर किसी के साथ शेयर भी नहीं किया है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना ओटीपी के व्हाट्‍सऐप इंस्टाल करना संभव नहीं है।

ALSO READ: WhatsApp ने 1 महीने में 20 लाख भारतीय अकाउंट पर रोक लगाई
 
लोन के नाम पर की गई ठगी : जालसाजों ने महिला के मोबाइल पर WhatsApp इंस्टॉल किया और लोगों को लोन दिलाने के नाम पर प्रयोग किया। इन ठगोरों के झांसे में कुछ लोग आ गए और प्रोसेसिंग फीस तक जमा कर दी। प्रोसेसिंग फीस के बाद भी हैकर ने लोगों से और रकम की वसूली की। चूना लगाने के बाद हैकर नंबर ब्लॉक कर देते थे।
 
जब लोगों को यह पता लगता कि उनके साथ ठगी हो गई, तो वे मोबाइल नंबर पर कॉल करते थे। यह कॉल महिला को आता था। दूसरे राज्य की पुलिस के पास मामला पहुंचा और महिला को पड़ताल के लिए बुलाया। महिला ने सारी बात अपने पति को बताई। महिला के पति ने जब WhatsApp पर ही मैसेज भेजा तो हैकर ने उसे भी लोन दिलाने का झांसा दिया। महिला के पति ने सचाई बताई तो उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला के पति ने मोबाइल पर फिर से WhatsApp को ओटीपी के सहारे इंस्टॉल किया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख