ramcharitmanas
✕

गौरा देवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जनक दीदी से सीखा प्रकृति प्रेम

Written By WD Feature Desk
Published: शनिवार, 24 जनवरी 2026 (15:40 IST)
गौरा देवी पब्लिक स्कूल, बडिया कीमा, इंदौर के छात्रों ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डवेलपमेंट पर आकर सेंटर की निदेशक, भारत सरकार द्वारा सम्मानित पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के साथ रहकर रहकर साक्षात् प्रकृति दर्शन कर प्रकृति प्रेम सीखा। 
 
उन्होंने सूर्य, हवा, मिट्‍टी, पानी से प्रेम के ज्ञान को समझ कर इनके वैज्ञानिक लाभ देखें और समझें। उन्होंने पहली बार देखा सोलर से सूखे फल, फूल व सब्जी भाजी देखी ! सोलर–पवन उर्जा का पॉवर स्टेशन, सोलर वाटर हीटर देखा और समझा, घर में उपजाया जैविक भोजन, 10 प्रकार के सोलर कुकर और सोलर कुकिंग के तरीके सीखें।

आटोमेटिक सोलर डिश को देख हैरान हो गए। पानी रिचार्ज वाला तालाब और उसके इर्द गिर्द लगी हुई हल्दी, पालक, मेथी, तुवर की दाल, उगते हुए गेहूं-चने, फलदार पेड़ों को देख उनकी आंखों में चमक,  मुंह में पानी आ गया। यह सब उनके लिए प्रैक्टिकल था। 
 
सादगी व स्नेह के साथ विद्यार्थियों एवं सभी टीचर्स को दीदी ने प्रकृति दर्शन कराया तथा इसके बाद चर्चा के दौरान जनक दीदी ने अनेक प्रेरक विचार प्रस्तुत किए- सभी प्राणियों व पांच तत्वों में सद्भावना करने से ही जीवन में, सस्टेनेबल डेवलपमेंट होगी। भारत माता की जय, धरती माता की जय, गौ माता की जय बोलने से नहीं होगी, करने से ही होगी।
विज्ञान वही जो सृष्टि को बचाएगा, जीवन में तन, मन, धन व आत्मा में संतुलन बना कर रखना है। प्रकृति ने हमें बचाया है, हम प्रकृति पर हावी हो रहे है। संयम से रहना सीखना जरूरी है। मैं न तो कुछ बेचती हूं और न ही खरीदती हूं। मैं स्वतंत्र और खुश हूं, मैं संयम से प्राकृतिक संसाधनों से बनाये सस्टेनेबल प्रौद्योगिकियों के साथ सस्टेनेबल जीवन करने की अपनी प्रतिबद्धता से प्रकृति के पांच तत्वों के साथ सद्भाव में रहने का आनंद ले रही हूं। मुझे उनसे सबकुछ मिल रहा है।
 
जनक दीदी ने जीवन में संघर्ष और साहस के साथ प्रकृति से जुड़ने व प्रकृति से सच्चा प्रेम करने की प्रेरणास्पद बात कहीं, जो सबके अंतर्मन को स्पर्श कर गई। जीवन में जैविक उत्पादों व प्राकृतिक सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक महत्व योगदान तथा उचित उपयोग बताया।
 
गौरा देवी पब्लिक स्कूल के आचार्य धनराज सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा- "हमने और छात्रों ने यहां सब देख कर प्रकृति प्रेम सीखा है, सही व सार्थक जीवन जीने कला सीखी है। हम सबके लिए यह अनुपम व अविस्मरणीय रहेगा।''
 
रिपोर्ट- राज सिंह राजपूत

photo courtesy: Press release
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख